मोहनलालगंज: गोसाईगंज में मिशन शक्ति और साइबर जागरूकता अभियान, छात्राओं को सुरक्षा का दिया गया संदेश
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के दक्षिणी जोन अंतर्गत गोसाईगंज थाना पुलिस ने प्रशिक्षु IPS सारिका और प्रभारी निरीक्षक डी.के. सिंह के नेतृत्व में रामपाल त्रिवेदी इंटर कॉलेज में “मिशन शक्ति 5.0” एवं साइबर जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।