जमुई: उत्पाद विभाग ने नवडीहा सहित विभिन्न गांव में छापेमारी कर 2000 किलो जावा महुआ और 150 लीटर चुलाई शराब किया नष्ट
Jamui, Jamui | Jan 29, 2024 जमुई उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा शराब के विरुद्ध ड्रोन कैमरे के साथ नवडीहा सहित विभिन्न गांव में छापेमारी कर 2000 लीटर जावा महुआ और 150 लीटर चुलाई शराब को नष्ट किया गया। साथ ही कई भठियों को ध्वस्त करते हुए शराब रखने वाले बर्तनों को तोड़ा गया है। इस छापेमारी से शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा रहा।