चास: नेशनल हाईवे 320 चास एरिया में सड़क पर बारिश का पानी भरने से कार पलटी
Chas, Bokaro | May 10, 2026 बोकारो जिले के नेशनल हाईवे 320 चास एरिया में सड़क मार्ग में बारिश की पानी जमा होने से एक कार अनियंत्रित होकर पलट गया।रविवार सुबह 7 बजे बताया गया कि नेशनल हाईवे 320 चास एरिया में ट्रिनिटी पैलेस रिसोर्ट के सामने एक हुंडई कार बारिश की पानी सड़क पर अत्यधिक मात्रा में होने के कारण तैरने लगी और उसके बाद डिवाइडर में जाकर टकरा गई और फिर ओवर टर्न हो गईं।