पुनासा: ओंकारेश्वर में सफाई अभियान तेज, नगर परिषद ने नालियों से अतिक्रमण हटाने के लिए की बड़ी कार्रवाई
Punasa, Khandwa | Apr 15, 2026 ओंकारेश्वर में गंदगी को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर परिषद ने सफाई अभियान शुरू कर दिया है। सीएमओ के निर्देश पर शहर के करीब 5 से 6 वार्डों में विशेष कार्रवाई करते हुए नालियों से अतिक्रमण हटाया गया। जेसीबी मशीन की मदद से बंद पड़ी नालियों को खुलवाया गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।