बेगूसराय: बेगूसराय के चंदवारा में गोलीबारी पर एसपी मनीष का बड़ा बयान, चार लोगों को लगी गोली
बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर जमकर गोलीबारी हुई है। इस फायरिंग में चार लोगों को गोली लगी है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बड़ी संख्या में पहुंचे हथियारबंद लोगों ने जमीन पर कब्जे की कोशिश की और विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके प