भोगांव: बिछवा क्षेत्र में सरकारी झील पर अवैध खनन का वीडियो हुआ वायरल
बिछवा थाना क्षेत्र के ग्राम खटाना किन्हावर की सरकारी झील पर अवैध खनन किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्राम सेवक पर अवैध खनन कराए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। लगातार क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन के वीडियो सामने आ रहे है। लेकिन प्रशासन पूरी तरीके से मौन नज़र आ रहा है।