बिसौली: बदायूं के जिलाधिकारी ने ईद के दृष्टिगत शहर में किया पैदल मार्च
Bisauli, Budaun | May 27, 2026 बदायूं के जिलाधिकारी अवनीश राय ने बकरीद व अन्य त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर पैदल मार्च किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। सामाजिक माहौल को बिगाड़ने वाले लोगों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।