खुरई: सड़कों पर कीचड़ के कारण लोग चलने को परेशान, कहीं गड्ढे तो कहीं फिसलने से दुर्घटना ग्रस्त हो रहे लोग, #jansamsya
Khurai, Sagar | Jul 5, 2026 खुरई में सीवर लाइन के कारण सभी सड़कें खुदी पड़ी हैं, जिससे लोगों का सड़कों पर चलना दूभर हो गया है, रविवार शाम 7 बजे नगरवासियो ने बताया कि सीवर लाइन का काम करने वाली कम्पनी खुदाई के बाद सड़कों को ठीक नहीं कर रहीं जिससे लोग दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं, बिहारी जी मंदिर और जैन मंदिर जाने वाली शर्मा वार्ड की सड़क और चर्च रोड का बुरा हाल है।