जयसिंहनगर: डोमहार में दुकान में लगी आग, ग्रामीणों और डायल 112 की टीम ने पाया काबू
सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमहार गांव में रविवार की दोपहर 3 बजे लगभग अज्ञात कारणों से एक दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलने लगी, लेकिन ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही डायल 112 टीम भी मौके पर पहुंची।