दुधि: बभनी पुलिस ने 10 लीटर अवैध शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार
सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से 10 लीटर अवैध महुए की कच्ची शराब बरामद की गई।यह कार्रवाई दरनखांड़ गांव में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव में एक महिला अवैध शराब बनाकर बेच रही है।