बक्सर: युवा अधिवक्ता लक्ष्मण यादव के निधन पर न्यायालय में 'नो वर्क', शोक सभा में दी गई श्रद्धांजलि
Buxar, Buxar | Apr 24, 2026 सिमरी थाना क्षेत्र के चक्की गांव के लक्ष्मण डेरा निवासी युवा अधिवक्ता लक्ष्मण यादव के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को बक्सर व्यवहार न्यायालय में 'नो वर्क' रखा गया। सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। विगत वर्ष ही अधिवक्ता संघ से जुड़े लक्ष्मण यादव का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वर्ष 1990 में जन्मे दिवंगत अधिवक्ता अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए।