परसिया: 14 मई को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत होंगे विवाह, एसडीएम ने तैयारियों पर चर्चा की
जनपद पंचायत परासिया के सभाकक्ष मंे परासिया एसडीएम शुभम यादव ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के विवाह आयोजन को लेकर मंगलवार को 3 बजे बैठक की। बैठक में एसडीएम ने विवाह आयोजन को लेकर तैयारियांे पर चर्चा की। विभागों से आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। बताया गया कि विवाह के लिए गरीबी रेखा में नाम होना जरूरी है।