इंदौर: ग़ुमाशत नगर में गिफ्ट और प्रिंटिंग शॉप में लगी आग; ऊपर वाली मंजिल पर सो रहा था परिवार, लाखों रुपए का हुआ नुकसान
Indore, Indore | Mar 31, 2025 मध्य प्रदेश के इंदौर के ग़ुमाशत नगर स्थित जिनेंद्र ग्राफिक्स की दुकान में रविवार देर रात करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। जिस दौरान यह आग लगी, उसके ऊपर वाले मंजिल पर एक परिवार चैन की नींद सो रहा था। धुआं निकलने की जानकारी मिलने पर वे नीचे आ गए और किरायेदार को सूचना दी, लेकिन तब तक आग विकराल हो चुकी थी। दुकान में रखी लाखों की मशीनें समेत सारा सामान जलकर खाक हो गया।