चितरंगी: बैढ़न क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस व केंद्रीय बल के जवानों ने फ्लैग मार्च व एरिया डोमिनेशन किया।
लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता जी के निर्देशन में कोतवाली बैढन क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर पुलिस एवं केंद्रीय बल के जवानों ने फ्लैग मार्च व एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही किया जिससे लोकसभा निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण व भय मुक्त वातावरण में सकुशल संपन्न कराया जा सके।