सूरजपुर: एसईसीएल सब एरिया मैनेजर पर ग्रामीणों ने किया हमला, हालत गंभीर
सूरजपुर जिले के अमगांव एसईसीएल क्षेत्र के ग्राम पटना में सड़क निर्माण कार्य के दौरान तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध करने लगे। इसी बीच स्थिति अचानक उग्र हो गई और ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।इस दौरान मौके पर मौजूद एसईसीएल के सब एरिया मैनेजर विजय कुमार पत्थरबाजी की चपेट में आकर गंभीर रूप घायल हो गए