गोला: मलांव गांव में पेड़ काटने के विवाद में महिला की मौत, हत्या के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार, आला कत्ल भी बरामद
गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के मलांव गांव में पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 5 जून को हुए विवाद के दौरान धर्मेन्द्र और जयहिन्द ने वादी तथा उसकी पत्नी के साथ मारपीट की थी।