खंडवा नगर: खाकी का मानवीय चेहरा: एसपी अगम जैन ने पक्षियों के लिए विशेष व्यवस्था कर दिल जीता
जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक अगम जैन अपनी प्रभावी एवं संवेदनशील पुलिसिंग को लेकर लगातार चर्चा में हैं। अपराधियों के प्रति सख्त रुख अपनाने वाले एसपी जैन ने पर्यावरण एवं जीव संरक्षण के प्रति भी अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए उनके निर्देश पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन परिसर में पक्षियों के लिए सकोरे रखवाए गए है ।