सगड़ी: जीयनपुर थाना की पुलिस टीम ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Sagri, Azamgarh | Jun 24, 2026 आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में जीयनपुर थाना की पुलिस को सफलता हाथ लगी है। उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी व मय हमराह फोर्स ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी राजशाह गणेश गौड़ पुत्र गणेश गौड़ को कस्बा जीयनपुर रोडवेज के पास से गिरफ्तार किया। संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।