गभाना: गभाना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बरौली विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
गभाना तहसील में शनिवार को सुबह 10 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे बरौली विधायक व पूर्व मंत्री ठा. जयवीर सिंह ने ग्रामीणों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में निर्धारित समय दोपहर 2 बजे तक कुल 55 शिकायतें दर्ज की गईं