आगर-मालवा में युवाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने हेतु ‘युवा संगम रोजगार मेला’ का आयोजन 7 नवम्बर को शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, आगर में किया जाएगा। यह मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां रिक्त पदों पर भर्ती करेंगी, साथ ही शासकीय विभाग युवाओं को स्वरोजगार हेतु ऋण व जानकारी प्रदान करेंगे|