कुशलगढ़: भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा का अल्टीमेटम: सीटें बढ़ाओ, छात्रों को दो दूसरा मौका
कुशलगढ़ स्थित मामा बालेश्वर दयाल राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश को लेकर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के नेतृत्व में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने ज्ञापन सौंपकर सीटें बढ़ाने और प्रथम सूची में दस्तावेज़ जमा करने से वंचित विद्यार्थियों को पुनः अवसर देने की मांग उठाई। बुधवार शाम 7 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार मोर्चा ने महाविद्यालय में 600 अतिरिक्त सीटें तथा राज