अररिया: कोकरवा बस्ती में पटाखा फोड़ने के दौरान एक बालक गंभीर रूप से झुलसा, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 18, 2025 शहर के कोकरवा बस्ती में पटाखा फोरने के दोरान एक बालक गम्भीर रूप से झुलस गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में मंगलवार को शाम 6 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बालक का इलाज किया जा रहा है. वहीं गम्भीर रूप से घायल बालक कोकरवा बस्ती निवासी मोहम्मद शमशाद के बेटे बताएं जा रहे हैं.