गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने कड़ाके की सर्दी में जरूरतमंद बेसहारा लोगों को कमल गर्म कपड़े वितरण की अपील की है। 31 दिसंबर को जिले भर में सामाजिक संस्थाओं अधिकारियों ने जरूरतमंदों को कंबल गर्म कपड़े प्रदान किए। कलेक्टर ने 31 दिसंबर को गड़ला गिर्द शासकीय स्कूल का निरीक्षण कर बच्चों को कंबल और ऊनी कपड़े, खाद्य सामग्री वितरित की, बच्चों से संवाद किया।