गोपालगंज: पाचमवा गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
गोपालगंज जिले के पचंमवा गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे मौत हो गई। इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुड़ गई है। मृतक युवक राकेश कुमार बताया गया है।