उरई: डकोर थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने खनन माफिया पर सब्जी व फलों की खेती को नष्ट करने का आरोप लगाया, जिलाधिकारी से की शिकायत
Orai, Jalaun | Apr 3, 2025 गुरुवार की दोपहर 2:00 बजे उरई के जिला अधिकारी कार्यालय में डकोर थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि नजूल की जमीन पर वह काफी समय से खेती कर रहे थे, वहीं खनन माफिया ने खेती को नष्ट करके वाहनों का रास्ता बना दिया जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा और भारी नुकसान होने के चलते जिला अधिकारी से मामले की शिकायत की है।