रांची से धनबाद जा रही 13304 धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक यात्री को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया। ट्रेन में मौजूद यात्रियों में घबराहट फैल गई, तभी वहीं मौजूद एक महिला नर्स ने अपनी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से उस यात्री की जान बचा ली।शुक्रवार समय लगभग रात 8 बजे बताया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन जब बोकारो के पास पहुंची थी।