हज़ारीबाग: हजारीबाग में अमन और भाईचारे के साथ मनाया गया मुहर्रम, प्रशासन और समाजसेवियों ने दी एकता की मिसाल
हजारीबाग में मुहर्रम का पर्व अमन, भाईचारे और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ। जिला प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाले गए। एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी में जुटे रहे। समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन का पूरा सहयोग किया। जगह-जगह शरबत, पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई। हजारीबाग ने एक बार फिर सामाजिक एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश की।