परिहार: महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का एकदिवसीय धरना
परिहार प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के आह्वान पर महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार के विरोध में एकदिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरना में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है, युवाओं को रोजगार