इस्लामनगर अलीगंज: आढ़ा गांव में प्रेमी जोड़े का कराया गया निकाह, वीडियो आया सामने
जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के आढ़ा गांव में प्रेमी जोड़े का ग्रामीणों द्वारा मौके पर ही निकाह कराने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो मंगलवार 3 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि नौशाद शाह की बेटी मुनी परवीन और मोहम्मद इमरान के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। एक माह पहले ग्रामीणों ने दोनों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ लिया था।