बहराइच: शहर सहित जनपद में कृषि कार्यों में डीजल की खपत बढ़ी, मांग के अनुसार डीजल उपलब्ध कराने की जानकारी दी डीएसओ ने
शहर सहित जनपद मे पेट्रोल पंपों पर डीजल लेने के लिए लगी लाइन खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं दूसरी हो जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने रविवार को बताया कि जनपद मे पर्याप्त मात्रा पर ईंधन उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि जिले में कृषि कार्यों में डीजल की खपत बढ़ गई है और मांग के अनुसार डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है।