देवघर: कुंडा थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट व लूट मामले में प्राथमिकी दर्ज, आरोपितों की तलाश जारी
देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना को लेकर पुलिस ने शनिवार के सुबह 11:00 प्राथमिक की दर्ज कर लिया मामले में पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है यह कार्रवाई लखीसराय के प्रतापपुर गांव निवासी बिट्टू कुमार के आवेदन पर की गई है।