हाथरस: सोते समय युवक के सीने पर पत्नी ने ब्लेड से किया हमला, सूचना पर पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने किया उपचार
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव बरवाना में घर पर सोते समय एक युवक विनोद कुमार पुत्र भूप सिंह के सीने पर उसकी पत्नी ने ब्लेड से हमला कर दिया। पत्नी द्वारा किए गए ब्लेड के हमले से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित युवक के परिजनों द्वारा घटना के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घायल युवक को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची।