उधवा: राधानगर पुलिस ने गुलामुद्दीन टोला में छापेमारी कर एक प्राथमिकी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
राधानगर थाना क्षेत्र के मध्य पियारपुर पंचायत अंतर्गत गुलामुद्दीन टोला से पुलिस ने छापेमारी कर एक प्राथमिकी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी मताहार शेख को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना कांड संख्या 150/23 के प्राथमिकी आरोपी मताहार शेख को गिरफ्तार किया गया है।