जमुनहा: कथारा माफी के घाटेपुरवा गांव निवासी नहाने गई बालिका की राप्ती नदी में डूबकर हुई मौत
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के घाटेपुरवा गांव के पास राप्ती नदी बह रही है। मंगलवार को अलख राम की पुत्री आराधना माधुरी व भूरी घर पर बिना बताए राप्ती में नहाने चली गई। नहाते समय आराधना गहरे पानी में चली गई और डूब कर लापता हो गई। बालिका को डूबा देख अन्य दोनों बालिकाएं भागते हुए घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। वहीं मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।