जमुनहा: जयपत्तरपुरवा में अज्ञात कारणो से लगी आग चार घर जलकर हुवा राख
जयपत्तरपुरवा निवासी लालजी के घर में लगी और देखते ही देखते आस पास के घरों में फैल गई। इससे कंधई, कमल और बाउर के फूस के घर जल गए। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते तब तक चारो घर जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार जमुनहा शुभम तिवारी, लेखपाल धीरेन्द्र पाठक और चौकी इंचार्ज गिरंट ने पीड़ित परिवारों को सरकार से मदद दिलाने का आश्वासन दिया