घाघरा: तेंदार पाकइर कोना गांव में हुए बज्रपात में 10 मवेशी की हुई मौत,पीड़ित किसानों ने दी जानकारी
Ghaghra, Gumla | Jun 12, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के तेंदार पाकइर कोना में वज्रपात से 10 मवेशी की मौत घटनास्थल पर हो गई।जानकारी के अनुसार मारियानुस मुंडा का दो गाय व छह बैल और सोनू मुंडा का दो बैल सभी आयता डोडा नामक जगह पर चर रहा था।इसी दौरान अचानक बारिश होने लगी सभी मवेशी उक्त स्थल पर एक पेड़ के नीचे पहुंचे जहां अचानक वज्रपात हुई जिससे सभी मवेशी चपेट में आ गए और 10 मवेशियों की मौत हो गया