मुरैना नगर: गनेशी हॉस्पिटल के सामने आपसे में दो बाइक टकराते ही भड़का बवाल,बीच सड़क चले घूंसे-लात,वीडियो हुआ वायरल।
मुरैना के सिटी कोतवाली क्षेत्र में एमएस रोड स्थित गनेशी हॉस्पिटल के सामने बुधवार शाम दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद हो गया। एक बाइक पर महिला समेत तीन लोग और दूसरी पर दो युवक सवार थे। भिड़ंत के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।