सासनी: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ससुराल पक्ष के लोगों पर अतिरिक्त दहेज में कार की मांग पूरी न करने पर हत्या का आरोप
Sasni, Hathras | May 25, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव सहजपुरा निवासी महिला प्रभा देवी पत्नी कपिल कुमार की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर अतिरिक्त दहेज में कार की मांग पूरी न करने पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची सासनी कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।