गोपालगंज: शहबाजवा गांव में युवक को गोली मारने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल व कारतूस बरामद: एसडीपीओ प्राजंल
जिले के नगर थाना क्षेत्र के शाहबजवा गांव निवासी युवक को गोली मारने के मामले में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपित से पूछताछ के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया। इसके साथ ही पिस्तौल व कारतूस बरामद किया गया। इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ प्राजंल ने गुरुवार की शाम छह बजे दी।