मकराना: मकराना में कांग्रेस विधायक के फीता काटने पर नाराज हुई भाजपा जिलाध्यक्ष, PMO को सुनाई खरी खोटी, अपमान बर्दाश्त नहीं होगा
मकराना में राजकीय उप जिला चिकित्सालय उसे समय अखाड़ा बन गया जब भाजपा जिला अध्यक्ष और मकराना विधायक के बीच फीता काटने को लेकर झड़प हो गई। जानकारी के अनुसार चिकित्सालय में डायलिसिस रूम का फीता काटने को लेकर विवाद हुआ। विधायक ने कहा कि यह हमारा प्रोटोकॉल है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने पीएमओ को जमकर खरी खोटी सुनाई।