नजीबाबाद: समूह की महिला को दरोगा धमकाते हुए कह रहे हैं, 'बर्बाद कर दूंगा तुम्हें', मंडावली पुलिस का वीडियो वायरल
मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम जटपुरा बोंडा में स्थित देसी, अंग्रेजी शराब व बियर की कंपोजिट दुकान को लेकर विवाद गहराता जा रहा। शराब की दुकान से परेशान महिलाओं को मंडावली पुलिस के दरोगा पर धरने से एक दिन पहले रात में मौके पर पहुंचकर महिलाओं को धमकाने के आरोप लगाए। घटना का वीडियो 7 अप्रैल 3:00 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा।