प्रखंड के बरुणा गांव में बीते दिनों हुई मारपीट की घटना को लेकर अब दूसरे पक्ष की ओर से भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में रघुवंश सिंह के बयान पर गांव के ही 9 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। प्रशिक्षु डीएसपी ने बुधवार रात्रि 10:00 बजे बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।