रघुराजनगर नगरी: सतना: तेज आंधी और बारिश से लक्ष्मीबाई स्कूल की बाउंड्री व पेड़ गिरे, दो लोग घायल
सतना। जिले में गुरुवार को आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। शहर स्थित लक्ष्मीबाई स्कूल की बाउंड्री वॉल और परिसर का एक बड़ा पेड़ तेज हवा के चलते गिर गया। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।बाउंड्री वॉल और पेड़ गिरने दुकानों को नुकसान होने के साथ कई वाहनों के छत्तीग्रस्त होने की बताइ गईं हैं।