कठूमर: जाडला में ग्राम रथ अभियान के तहत ग्रामीणों ने खेती की योजनाओं की जानकारी ली
कठूमर। विधानसभा क्षेत्र कठूमर की ग्राम पंचायत जाडला में ग्राम रथ अभियान के तहत ग्रामीणों ने एलईडी रथ के माध्यम से खेती-किसानी से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने योजनाओं को समझा और सुझाव पेटिका में अपना फीडबैक भी साझा किया।