चायल: मखऊपुर में भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी की भव्य जनसभा, डॉ. निसार की मेहनत की प्रदेशाध्यक्ष ने की सराहना
कौशाम्बी के मखऊपुर ग्राउंड में रविवार भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वाधान में जनसभा व कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भावी चायल प्रत्याशी डॉ. निसार अहमद ने की, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया!