बिधूना: पुरवा धन्ना गांव निवासी व्यक्ति की नौकरी के नाम पर ₹17.54 लाख की धोखाधड़ी मामले में 2 लोगों पर मुकदमा दर्ज
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के पूर्व धन्ना गांव निवासी व्यक्ति की सरकारी अस्पताल में नौकरी दिलवाने की बात कहकर 17 लाख 54 हजार रूपए की धोखाधड़ी करने के मामले में बिधूना कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित सुरेश कुमार द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में एसपी चारू निगम के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।