बिधूना: लक्ष्मणपुर गांव निवासी शिक्षक के साथ मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज,जांच शुरू
ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के रतनपुर स्कूल में तैनात शिक्षक आशीष कुमार के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रास्ते में खड़े ट्रैक्टर हटाने को लेकर विवाद हुआ है। बिधूना क्षेत्रा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि शिक्षक द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।