कौंच: कोंच में गौ-संरक्षण को लेकर गौसेवकों व VHP ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग
Konch, Jalaun | Apr 27, 2026 कोंच तहसील क्षेत्र में "गो सम्मान आह्वान अभियान" के तहत विश्व हिंदू परिषद, संत समाज और गोसेवकों ने सोमवार दोपहर 12 बजे एसडीएम ज्योति सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और क्षेत्रवासियों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की मांग की गई है।