बालाघाट: सरेखा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे होगी बैरिकेडिंग, भारी वाहनों से हो रहे नुकसान पर लगेगी रोक
बालाघाट सरेखा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से गुजरने वाले भारी वाहनों के कारण पुल के निचले हिस्से को लगातार क्षति पहुंचने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। कई बार निर्धारित ऊंचाई से अधिक बड़े वाहन पुल के निचले हिस्से से टकरा जाते हैं, जिससे ओवरब्रिज की संरचना को नुकसान पहुंचता है और दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। इसी