मुज़फ्फरनगर: दो दिन तक बंद रहा घर, बदबू और कुत्तों के भौंकने से खुला मौत का रहस्य, पत्नी के मायके जाने के बाद मिला फंदे पर लटका
मुजफ्फरनगर के नई मंडी क्षेत्र में एक व्यापारी का शव दो दिन बाद उसके घर में फंदे पर लटका मिला। घर से बदबू आने और कुत्तों के लगातार भौंकने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक राहुल शर्मा की पत्नी करीब एक सप्ताह पहले बेटी को लेकर मायके चली गई थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।